चतरा, अगस्त 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा जिले में वज्रपात की घटनाओं से होने वाली जनहानि को देखते हुए विधायक उज्जवल दास ने झारखंड विधानसभा में उठाया। विधायक ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायत भवनों, प्रखंड मुख्यालयों सहित अन्य सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर उच्च क्षमता वाले तड़ित चालक (लाईटनिंग अरेस्टर) लगाने की मांग उठाई। विधायक ने बताया कि सरकार ने सकारात्मक संज्ञान लेते हुए बताया है कि चतरा जिले के कुल 1,569 विद्यालयों में से 675 विद्यालयों में तड़ित चालक की अधिष्ठापन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा शेष विद्यालयों में भी चरणबद्ध तरीके से तड़ित चालक लगाए जा रहे हैं। वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से आमजनों, विशेषकर हमारे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- जिले के स्कूलों और सार्वजनिक स्थल में लग...