सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परिषदीय स्कूलों में बुधवार को नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ हुई। कई स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई। अधिकतर स्कूलों में पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही पर कुछ स्कूलों में उपस्थिति ठीकठाक रही। बच्चों के स्कूल पहुंचने पर कुछ स्कूलों में तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कई स्कूलों में रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। शहर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय तेतरी बाजार में बुधवार को नए सत्र के पहले दिन स्कूलों की रौनक लौट आई। पहले दिन बच्चों की संख्या कुछ कम रही पर शिक्षक मौजूद रहे। पहले दिन 98 बच्चों के सापेक्ष 55 स्कूल आए थे। अधिकतर बच्चे ड्रेस में दिखे।खुनियांव क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई में बुधवार को नए शैक...