स्कूलों में टोल फ्री नंबर लिखना अनिवार्य
बेगुसराय, मई 22 -- भगवानपुर। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की मुख्य दीवार पर शिक्षा विभाग के कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर का टोल-फ्री नंबर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखना अनिवार्य होगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि सभी सरकारी स्कूलों की मुख्य दीवार के दर्शनीय भाग में टोल-फ्री नंबर 31 मई 2026 तक प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग ने शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर पर केंद्रीकृत कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया है। इसका टोल-फ्री नंबर 14417 एवं 18003454417 है। यह भी पढ़ें- विद्यालय की दीवार पर टॉल फ्री नंबर लिखने का निर्देश इन नंबरों पर आमजन, शिक्षक व छात्र-छात्राएं अपनी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.