दरभंगा, अप्रैल 11 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। नगर व जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन के परीक्षाफल प्रकाशन के बाद अब टीसी का वितरण शुरू हो चुका है। नगर के मध्य विद्यालय बंग्लागढ़, मध्य विद्यालय लक्ष्मीसागर साधुगाछी, मध्य विद्यालय पूअरहोम सहित अन्य विद्यालयों में बच्चों को टीसी वितरण किया गया।जो बच्चे आठवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं उन्हें मुख्य रूप से टीसी सभी जानकारी के साथ प्रदान किया जा रहा है। गौरतलव है कि इस बार बिहार सरकार शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में ही निर्देश जारी कर दिया गया है कि आठवीं कक्षा उत्तीर्ण बच्चे के टीसी पर पैन नंबर अंकित होना जरूरी है। जिनका नहीं होगा उनका पैन नंबर नवमी कक्षा में नामांकन के बाद उसी विद्यालय की ओर से जेनरेट करना जिम्मेदारी होगी। नामांकन में किसी भी कारण से बाधा उत्पन्न नहीं की जाएगी।...