स्कूलों में टीचर और स्टाफ का रील बनाना बैन, सरकार ने बच्चों के मौलिक अधिकार का हवाला दिया
पटना, नवम्बर 4 -- बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक और स्टाफ के रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शिक्षक अब स्कूल परिसर और क्लास के अंदर टीचर वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बुधवार को सख्त निर्देश जारी किए। स्कूल में सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए लिखित में अनुमति लेनी होगी। सरकार ने शिक्षकों के स्कूल के अंदर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनने की कोशिश करने पर भी आपत्ति जताई है। बच्चों की निजता और मौलिक अधिकारों का हवाला दिया गया है। शिक्षा विभाग के प्रशासन निदेशक विजय कुमार पांडेय ने बुधवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) को इस संबंध में निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया कि विद्यालय परिसर में पढ़ाई के दौरान शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के वीडियो बनाने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.