स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम के साथ छात्र छात्राओं ने निकाली रैलियां
अंबेडकर नगर, जुलाई 14 -- अम्बेडकरनगर ,संवाददाता। सड़क सुरक्षा को जन जन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां और संवाद सत्र आयोजित किए गए। सात से 21 जुलाई तक चल रहे शून्य दुर्घटना अभियान के तहत विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के पालन का संदेश देते हुए लोगों से सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की। ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित हुआ। आईआईटी मद्रास की प्रोजेक्ट एसोसिएट प्रीति, समिष्ठा तथा इंजीनियर हिमेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, सुरक्षित ढंग से सड़क पार करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों की जानकारी दी। पुलिस विभाग से यातायात प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.