स्कूलों में जल्द पूरे कराएं काम : तहसीलदार
आजमगढ़, अगस्त 23 -- बूढ़नपुर,हिन्दुस्तान संवाद। कोयलसा ब्लाक सभागार में शनिवार को प्रधानों की बैठक हुई। इस दौरान प्रधानों से परिषदीय स्कूलों में अधूरे पड़े कायाकल्प कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर तहसीलदार बूढ़नपुर शैलेश कुमार एवं बीडीओ सागर सिंह ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, दीवार, बिजली वायरिंग, पंखे, शौचालय सहित अन्य आवश्यक कार्य अधूरे पाए जा रहे हैं। ऐसे में ग्राम प्रधान संबंधित विद्यालयों में अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा कराने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि कायाकल्प से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 179 परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की होगी जांच बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.