फतेहपुर, जून 25 -- फतेहपुर। गर्मी की छुट्टी के बाद एक बार फिर से गुरुवार से परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय और अन्य स्कूल खुल गए। पहले दिन बच्चों की संख्या भले कम रही, लेकिन जो बच्चे स्कूल गए उनमें उत्साह दिखा। इससे पूर्व 16 जून को विद्यालय खोले गए थे तो स्कूलों में बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया गया था। लेकिन शासन ने 24 जून तक बच्चों के लिए अवकाश बढ़ा दिया था, शिक्षक स्कूल जा रहे थे। ग्रीष्मावकाश के बाद खुले परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पहले दिन काफी कम रही। पंजीकृत बच्चों में सिर्फ कुछ ही बच्चे ही पहुंचे। शिक्षकों ने गांव का भ्रमण करके अभिभावकों को विद्यालय खुल जाने की जानकारी दी और अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन अव्यवस्थाओं के बीच कक्षा में पढ़ाई श...