स्कूलों में छात्र-शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें : डीडीसी
कोडरमा, सितम्बर 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उप विकास आयुक्त रवि जैन की अध्यक्षता में प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें समग्र शिक्षा योजना, मध्याह्न भोजन (एमडीएम), पीएम पोषण योजना समेत शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान एमडीएम स्टीयरिंग कमेटी और शिक्षा टास्क फोर्स की बैठक भी हुई। डीडीसी ने सभी छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत आधार कार्ड और अपार आईडी बनाने तथा लंबित नामांकन प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में विद्यार्थियों के बीच पोशाक वितरण की भी समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.