फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर,संवाददाता। स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का गाजीपुर थाना पुलिस, इंटेलिजेंस विंग और एसओजी की टीम ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी का सामान व औजार बरामद किए हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बहुआ की प्रधानाध्यापिका आभा रानी ने 20 मार्च को विद्यालय में ताला तोड़कर कंप्यूटर सिस्टम व रसोई का सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 30 मार्च की रात उसी विद्यालय में दोबारा चोरी की घटना हुई। दोनों मामलों में गाजीपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.