धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, अमित वत्स। जिले के कई सरकारी स्कूलों में चावल खत्म होने से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) पर संकट उत्पन्न हो गया है। सरकारी स्कूलों ने अपने-अपने प्रखंडों के एमडीएम व्हाट्सअप ग्रुप में अधिकारियों को संदेश भेजते हुए कहा कि चावल खत्म होने से मध्याह्न भोजन बंद हो गया है। चावल की उपलब्धता नहीं होने पर सीआरपी-बीआरपी ने हाथ खड़ा कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में अन्य स्कूलों में भी एमडीएम बंद हो सकता है। मध्य विद्यालय बरमसिया की हेडमास्टर मुनमुन भट्टाचार्य ने व्हाट्सअप ग्रुप में कहा कि चावल के अभाव में एमडीएम बंद हो जाएगा। यही स्थिति विभिन्न स्कूलों की है। हिन्दुस्तान टीम ने सोमवार को मध्य विद्यालय बरमसिया का जायजा लिया। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए पाकशाला बंद थी। हेडमास्टर रांची में प्रशिक्षण लेने गई हैं। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.