समस्तीपुर, मार्च 17 -- विद्यापतिनगर। विभागीय निर्देश पर प्रखंड के 14 उच्च माध्यमिक स्कूलों में ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी है। इसके कारण बच्चों में उत्साह है। वहीं उनकी उपस्थिति भी स्कूलों में अच्छी है। परीक्षा 24 मार्च तक ली जाएगी। नौवीं की परीक्षा भी 18 मार्च से चलकर 24 मार्च को समाप्त होगी। शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए शिक्षक सक्रिय देखे गए। एचएम आत्मजा कुमारी, रमेश रजक ने बताया की प्रखंड के चौदह स्कूलों में कापी व प्रश्न पत्र दिए गए हैं। वहीं वर्ग एक से आठ तक की परीक्षा भी 19 तक जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.