कटिहार, मार्च 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी विद्यालयों में खेल गतिविधियों को नई गति देने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सत्र 2025-26 के तहत स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन मद में सभी विद्यालयों को खेल सामग्री खरीद के लिए राशि आवंटित कर दी गई है। इसके साथ ही विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और नियमबद्ध बनाने पर जोर दिया है।जारी दिशा-निर्देश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री की खरीद की जाएगी। विद्यालयों को उनकी श्रेणी के आधार पर अलग-अलग राशि दी गई है। प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए 5 हजार रुपये, मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के लिए 10 हजार रुपये और उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 12) के लिए अधिकतम 25 हजार रुपये तक खर्च की अनुमति प्रदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.