गाज़ियाबाद, दिसम्बर 30 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले के सभी स्कूलों में बच्चों की कुत्तों से सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए स्कूलों में इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार स्कूलों में कुत्तों का प्रवेश वर्जित करने के लिए प्रबंध किए जाएंगे जिससे बच्चों की सुरक्षा हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों में से दो सप्ताह में आवारा कुत्तों से प्रभावित स्कूलों की पहचान की जाएगी। इसके बाद प्रभावित स्कूलों में चारदीवारी और गेट का इंतजाम किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा, जो विद्यालय परिसर के रख रखाव और सफाई व्यवस्था के लिए जिम्म...