जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जमशेदपुर। समाजसेवी कमल अग्रवाल ने स्कूलों में किताबों की ऊंची कीमत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि रांची के रातू रोड स्थित एक स्कूल में यूकेजी की किताबों का सेट लगभग 2500 रुपये और कक्षा तीन की किताबों का सेट करीब 4500 रुपये में बेचा जा रहा है। उनका आरोप है कि अभिभावकों को तय दुकान से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है और किताबों की सूची भी नहीं दी जाती। कमल अग्रवाल ने इसे अभिभावकों के साथ आर्थिक शोषण बताते हुए इस मुद्दे को समाज के सामने लाने और इस तरह की व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...