आरा, मार्च 7 -- आरा, हिप्र.। बीते फरवरी माह में स्कूलों में पीबीएल-एमआईपी 3.10 कार्य पूरा नहीं करने पर डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व एसएसए ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के 15 हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है। इन हेडमास्टरों की ओर से फरवरी माह में पीबीएल-एमआईपी 3.10 से संबंधित कोई भी गतिविधि नहीं की गई है। न तो विद्यार्थियों की ओर से प्रोजेक्ट तैयार कराये गये और ना ही स्कूल की ओर से कोई प्रगति रिपोर्ट या वीडियो साक्ष या संबंधित दस्तावेजे उपलब्ध कराये गये। डीपीओ ने इसे गंभीर स्थिति बताया है। साथ ही कहा है कि विभागीय आदेशों की अवहेलना और अकादमिक गतिविधियों के प्रति उदासीनता हेडमास्टर के पद पर रहते हुए अपेक्षित नहीं है। फरवरी में अपने स्कूल का पीबीएल-एमआईपी 3.10 कार्य नहीं किये जाने के संबंध में कारण व मार्च में पीबीएल के लिए किये जाने वाले कार्यय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.