आरा, मार्च 5 -- आरा, हिप्र.। सरकारी स्कूलों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों का मानदेय दोगुना हो गया है। अब उन्हें पांच हजार रुपये मासिक मानदेय के बदले प्रतिमाह दस हजार रुपये मिलेंगे। इस संबंध में डीपीओ स्थापना ने जिले के सभी राजकीयकृत प्रोजेक्ट, हाई, प्लस टू, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर व प्रभारी हेडमास्टरों को निर्देश दिया है कि स्कूल में कार्यरत रात्रि प्रहरियों का मानदेय पांच हजार रुपये बढ़ाकर दस हजार रुपये का भुगतान किया जाये। स्कूलों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों को स्कूल में समुचित देखभाल की भावना को प्रोत्साहित करने व उनके जीवन स्तर में सुधार करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से उनके मानदेय पांच हजार रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये करने की स्वीकृति दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.