सीतामढ़ी, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर। डिप्लोमा के आधार पर जिले समेत सूबे के स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षक कार्यरत हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। इन शिक्षकों को हटाने का आदेश है। इसके बाद भी स्कूलों में ये शिक्षक कार्यरत हैं। कोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर इनकी खोज को लेकर हलचल शुरू हुई है। इस मामले में कोर्ट में मामला जाने के बाद दो दिनों के भीतर इन शिक्षकों की बहाली और सेवा में अब तक रहने को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। निदेशक ने कहा है कि कोर्ट में मामला गया है कि अब तक बड़ी संख्या में इन शिक्षकों को हटाया नहीं गया है। सभी जिलों में खोज हो रही है। मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में डिप्लोमा पर बहाल 114 ऐसे कम्प्यूटर शिक्षकों की रिपोर्ट मिली थी मगर इनमें सेवामुक्त कितने को किया गया, इसकी सूची नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.