बदायूं, अप्रैल 16 -- जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। इस शैक्षिक सत्र से पढ़ाई में पिछड़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों की बुनियादी समझ मजबूत करना और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर सफलता सुनिश्चित करना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी परिषदीय स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा परिणाम और कक्षा प्रदर्शन के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों की सूची तैयार करें। इन विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के उपरांत या निर्धारित अतिरिक्त समय में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि अक्सर छात्र आधारभूत कमजोरियों के कारण अन्य सहपाठियों से पीछे रह जाते हैं, जिन्हें स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.