स्कूलों में कभी भी पहुंच सकती है जांच के लिए राज्यस्तरीय टीम
कटिहार, जून 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी विद्यालयों, प्रखंड संसाधन केंद्रों और कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटरों में अब कार्यों की गुणवत्ता और योजनाओं के संचालन की सख्त निगरानी होगी। शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्यस्तरीय अधिकारियों की टीम कभी भी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर सकती है। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं, संसाधनों और आधारभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की जाएगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निर्देश के बाद समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि शिक्षा मंत्री के निर्देश पर राज्यस्तरीय कार्यालय में पदस्थापित अधिकारी जिले के विभिन्न विद्यालयों, प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.