रांची, अप्रैल 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्लस-2 काउंसिल झारखंड की ऑनलाइन समीक्षा बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें राज्य के सभी 126 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। बैठक में राज्य समन्वयक सह आजेडीई रांची नीलम लीन टोप्पो ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से माय भारत पोर्टल के प्रभावी उपयोग, एनएसएस गतिविधियों की नियमितता, जेडबीएस खाते खोलने और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन समीर कुमार ने किया। उन्होंने सभी स्कूलों को समय-समय पर रिपोर्ट अपलोड करने, योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और एनएसएस के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया।बैठक में एनएसएस इकाइयों की ओर से नियमित गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करने, स्वच्छता, प...