मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में 555 प्लस-टू, हाईस्कूलों में 1110 वोकेशनल लैब बना³ने की योजना अधर में ही रह गई। एक साल में एक भी वोकेशनल लैब नहीं बनाई जा सकी है। प्लस-टू, हाईस्कूलों में वोकेशनल विषयों की पढ़ाई लैब के जरिए कराने की योजना के तहत लैब बनाने का निर्देश मिला था। विभिन्न निजी एजेंसियों को दिसंबर 2025 तक लैब बनाकर सौंप देना था। समीक्षा में सामने आया है कि 591 लैब के लिए स्कूलों में सामग्री भेजी गई, लेकिन एक का भी निर्माण नहीं हुआ है। अब वित्तीय वर्ष खत्म होने में महज 10 दिन बचे हैं। विभाग ने इस लापरवाही पर एजेंसियों से जवाब मांगा है।राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा है कि 25 मार्च तक लैब नहीं बनती है तो राशि लैप्स हो जाएगी या लौट जाएगी। इसके लिए कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा। साल 2025-26 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.