स्कूलों में उपस्थिति की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
मोतिहारी, मई 24 -- पीपराकोठी, एसं। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। विभाग ने सभी विद्यालयों से नियमित उपस्थिति रिपोर्ट समय पर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश जारी किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की दैनिक संख्या तथा पठन-पाठन गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इससे स्कूलों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने में आसानी होगी तथा अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों व कम उपस्थिति वाले विद्यालयों की पहचान की जा सकेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि कई विद्यालयों से उपस्थिति रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही थी। इसे देखते हुए सभी प्रधानाध्यापकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.