महाराजगंज, मई 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पहाड़ों की सैर या नानी के घर नहीं जा पाने वाले बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियां इस बार यादगार होने वाली हैं। डीएम संतोष कुमार शर्मा की पहल पर आयोजित थीम आधारित समर कैंप बच्चों के कौशल को नई उड़ान देंगे। खेल-कूद, म्यूजिक, पेंटिंग, डांस के अलावा ऐतिहासिक व पौराणिक थीम पर आधारित गतिविधियां बच्चों को मोबाइल व टीवी की दुनिया से दूर कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेंगी। कैंप के दौरान विशेषज्ञों की टीम यह आकलन करेगी कि किस बच्चे की रुचि किस सेक्टर में है। इससे बच्चों की छिपी प्रतिभा दुनिया के सामने आएगी और अभिभावकों का असमंजस भी दूर होगा। इन गतिविधियों से बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा जिससे उन्हें करियर चुनाव में मदद मिल सके। इसके लिए प्रशासन ने एक विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.