महाराजगंज, अगस्त 7 -- महराजगंज, ज संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कम्पोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (केजीबीवी) में अध्ययनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सशक्त बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी के निर्देश पर बीएसए सुरजीत कमार सिंह ने सभी मातहतों को प्रशिक्षण के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया है। छात्राओं को प्रशिक्षण एसआईआरडी से प्रशिक्षित स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा के अनुदेशक, व्यायाम शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा केजीबीवी के स्पोर्ट्स शिक्षकों द्वारा 48 कार्यदिवस (दो माह) तक निर्धारित मॉड्यूल के अनुसार कराया जाएगा।

प्रशिक्षण की प्रक्रिया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रशिक्षकों को वीरांगना पोर्टल पर विद्य...