स्कूलों में आज से स्वच्छता पखवाड़ा, अगले माह विशेष अभियान
शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में 15 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसके बाद एक से 31 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निबंध, स्लोगन, पेंटिंग और मॉडल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विजेता छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और अभिभावकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में ई-कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बच्चों को रीयूज, रिड्यूज और रिसाइक्लिंग के महत्व के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने और प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.