अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत एमआर (मीजल्स-रूबेला) अभियान सोमवार से जिलेभर में चलेगा। 27 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के अंतर्गत सरकारी व निजी स्कूलों के साथ-साथ मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि जिले में कुल 2,201 सरकारी व निजी विद्यालयों व मदरसों के विद्यार्थियों को अभियान के तहत शामिल किया गया है। कक्षा एक से पांच तक अध्ययनरत पांच से दस वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को खसरा-रूबेला की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी, ताकि बीमारी की रोकथाम को और मजबूत किया जा सके। 1,75,916 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी स्कूलों, अभिभावकों और शिक्षकों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि कोई...