स्कूलों में अवकाश, समर कैंप चलेंगे
हल्द्वानी, मई 26 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत विद्यालयों में बहुभाषिता, सांस्कृतिक एकता और अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने के लिए नैनीताल जिले के सरकारी स्कूलों में आज से सात दिवसीय समर कैंप चलेंगे। हालांकि ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में बुधवार से अवकाश रहेगा, लेकिन समर कैंप संचालित होंगे।मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने इस संबंध में जनपद के समस्त खंड और उप शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कैंप दो जून तक आयोजित होंगे। यदि इस अवधि में कोई सार्वजनिक अवकाश होता है, तो वह कार्यक्रम अगले कार्यदिवस में संपन्न होगा। सीईओ ने बताया की जनपद के सभी राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त और निजी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट विद्यालय में कैंप होंगे। यह भी पढ़ें- शिक्षक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.