नोएडा, दिसम्बर 10 -- नोएडा। जिले के 500 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाएं 10 से 16 दिसंबर तक दो पालियों में आयोजित होंगी। परीक्षार्थी पहली पाली में सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक परीक्षा देंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि कक्षा एक की परीक्षा पूरी तरह मौखिक रहेगी। कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक और लिखित दोनों रूपों में कराई जा रही है। वहीं, कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं केवल लिखित रूप में हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.