गुड़गांव, अप्रैल 24 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ-साथ सेहत का पाठ भी अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ऐसी व्यवस्था तैयार की है, जिसके तहत डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ समय-समय पर स्कूलों में जाकर छात्रों को स्वस्थ रहने के तरीके सिखाएंगे। इससे बच्चों को शुरुआती स्तर पर ही सही आदतों से जोड़ना और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। योजना के अनुसार जिले के सभी सरकारी स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से इसमें शामिल किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में निर्धारित समय पर हेल्थ क्लास आयोजित की जाएगी, जिसमें डॉक्टर छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। यह भी पढ़ें- अच्छी खबर: स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ सेहत की भी क्लास बच्चों को उनकी दिनचर्या से जुड़े सरल और व्यवहारिक सुझाव दिए जाएंगे, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.