फिरोजाबाद, मार्च 26 -- फिरोजाबाद, बेसिक शिक्षा विभाग के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र वाले स्कूलों में नवारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र दबरई स्थित कोलेटेड आंगनबाड़ी केंद्र वाले स्कूल में बेसिक शिक्षाधिकारी ने बच्चों का तिलक कर स्वागत किया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडे के निर्देशन में जिले के को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र वाले स्कूलों में नवारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूलों में इस अवसर पर बाल वाटिका में अनौपचारिक शिक्षा आरंभ किया गया। शैक्षिक सत्र 2026-27 में तीन से चार वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का अनौचारिक प्रवेश दिया गया। वहीं पांच से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को औपचारिक शिक्षा की पहली कक्षा में प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर स्कूलों में बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.