मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा विभाग की एक और योजना सवालों के घेरे में आ गयी है। बच्चों के सांस्कृतिक एवं कलात्मक विकास के नाम पर राज्य के 76,720 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में लगभग 158.44 करोड़ रुपये की लागत से वाद्य यंत्र खरीदे गए हैं। मुंगेर जिले के ऐसे प्रत्येक विद्यालयों में भी करीब 18 हजार रुपये मूल्य के ढोलक, कैसियो, झाल-मंजीरे और साउंड सिस्टम भेजे गए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि, इन विद्यालयों में संगीत शिक्षक का पद ही मौजूद नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि, आखिर ये वाद्य यंत्र बजाएगा कौन? बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सुरेश मालाकार ने इस मुद्दे पर कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि, सरकार की यह पहल व्यवहारिकता से कोसों दूर है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक व मध्य...