चित्रकूट, मार्च 29 -- चित्रकूट, संवाददाता। पहाड़ी में संचालित शांती देवी इंटर कालेज में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष व प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम में निहित सामुदायिक सहभागिता के संबंध में अवगत कराया गया। प्रशिक्षण छह सत्र में आयोजित हुआ। जिसमें तीन संदर्भदाताओं ने बिंदुवार अवगत कराया।विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन एवं शारदा कार्यक्रम के प्राविधानों के संबंध में संदर्भदाता दीपक पांडेय ने जानकारी दी। पीएम पोषण योजना एवं शिक्षा के अधिकार अधिनियम के विषय में व्यापक चर्चा अशोक गुप्ता ने अवगत कराया। शिक्षक अमित पांडेय ने विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के बाल अधिकार एवं विद्यालय प्रबंध समिति के उत्तरदायित्वों के संदर्भ में बताया। कई विद्यालयों के प्रबन्ध समिति अध्यक्ष ने अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.