मेरठ, मार्च 20 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विद्यार्थियों के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं करने पर 1529 स्कूलों को नोटिस भेजा गया और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परिषद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 1529 विद्यालयों और मेरठ जनपद के 70 विद्यालयों ने अब तक छात्रों के अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। परिषद ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन तथा इंटरमीडिएट के नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक निर्धारित तिथि 25 मार्च तक, वेबसाइट upmsp.edu.in पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। निर्धारित समय सीमा के बाद पोर्टल पर अंक अपलोड करने की सुविधा उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.