स्कूलों ने चस्पा किए नोटिस, कहीं से भी खरीदें पाठ्यक्रम
फिरोजाबाद, अप्रैल 13 -- पाठ्यक्रम एवं यूनिफॉर्म वितरण की मनमानी के खिलाफ जिला प्रशासन एवं शिक्षाधिकारियों की कार्रवाई के बाद में कई स्कूल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई है। कई स्कूलों ने अपने स्कूल के बाहर नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं कि अभिभावक कहीं से भी पाठ्यक्रम खरीद सकते हैं। फिरोजाबाद में सत्र प्रारंभ से ही हिन्दुस्तान ने यूनिफॉर्म एवं पाठ्यपुस्तकों के नाम पर स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रशासन का ध्यान खींचा था। इसके बाद में शिक्षाधिकारी सक्रिय हुए तथा स्कूलों पर कार्रवाई की। कई स्कूलों में छापामार कार्रवाई की। एमजी महाविद्यालय के निकट स्थित एक स्कूल ने भी स्कूल के बाहर किताबों की सूची चस्पा करते हुए अंकित किया है कि अभिभावक कहीं से भी पाठ्य पुस्तकें खरीद सकते हैं। कई अन्य स्कूलों ने भी इस तरह के नोटिस चस्पा किए हैं तो कई ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.