गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- सख्ती - एआरटीओ प्रशासन ने सभी स्कूलों कॉलेजों को जारी किए निर्देश- चेकिंग में रिपोर्ट गलत पाई गई तो स्कूल प्रबंधकों पर होगी कार्रवाईगाजियाबाद, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। जिले के सभी स्कूलों को बसों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है। परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन को अपनी बसों का साप्ताहिक स्वत: परीक्षण करने और रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं।जवपद में विभिन्न स्कूलों की 400 बसें संचालित हैं। इनमें से 34 बसों की बिना मानक या फिटनेस के बच्चों का परिवहन कर रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वह बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए बसों की नियमित जांच कराएं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अशोक श्रीवास्तव ने बताया ...