नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से निजी स्कूलों को बढ़ी फीस अपलोड करने को कहा गया है। साथ ही हिदायत दी गई है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति ने फीस वृद्धि की सीमा तय करते हुए इस वर्ष अधिकतम 7.23 प्रतिशत फीस वृद्धि को मंजूरी दी है जो कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आधार पर निर्धारित है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों को यह जानकारी भेज दी गई है। स्कूल छात्रों को किताबें, यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। एनसीईआरटी की किताबों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया है। कोई भी विद्यालय 5 वर्षों के भीतर अपनी यूनिफॉर्म में बदलाव नहीं करेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.