स्कूलों को नहीं मिल रही कुकिंग कास्ट की राशि
सिमडेगा, जून 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मध्यान भोजन स्कूली बच्चों के पोषण से जुड़ा सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। लेकिन पिछले तीन माह से मध्यान भोजन के लिए स्कूलों को कुकिंग कास्ट की राशि नहीं मिली है। जिससे शिक्षकों के घर का बजट भी बिगड़ने लगा है। छोटे बच्चों को स्कूल से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मध्यान भोजन को हरेक सरकारी मिडिल स्कूलों में नियमित संचालित करने का सख्त आदेश सरकार के द्वारा दिया गया था। सरकार ने 1 मई 2026 से कुकिंग कास्ट बढ़कर Rs.6.78 प्राथमिक और Rs.10.17 अपर प्राथमिक हो गई। लेकिन स्कूलों को अब तक न तो पुरानी राशि मिली न नई दर की राशि। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान पड़ताल: उधारी और शिक्षकों के निजी खर्च के भरोसे मिड-डे मील बता दें कि शैक्षणिक सत्र शुरू हुए तीन महीने होने को हैं लेकिन मध्यान भोजन के लिए कुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.