स्कूलों को नहीं मिली इंटर और मैट्रिक रिजल्ट की क्रॉस लिस्ट, एसएलसी जारी करने में समस्या
भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर व मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी हो चुका है। बावजूद समिति की ओर से स्कूलों में अबतक दोनों कक्षा का क्रॉस लिस्ट व मूल अंकपत्र नहीं मिला है। इस कारण स्कूलों से परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (एसएलसी) जारी नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में मैट्रिक पास छात्रों को इंटर यानी 11वीं में नामांकन में असुविधा हो रही है। इस समय भागलपुर समेत पूरे राज्य में 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की पहली सूची के आधार पर छात्र आवंटित विद्यालय में नामांकन ले रहे हैं। नामांकन के समय जब छात्रों से एसएलसी की मांग की जाती है तो छात्र कह रहे हैं कि स्कूल ने अबतक जारी नहीं किया है। स्कूलों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.