गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- गाजियाबाद, संवाददाता। स्कूल वाहनों की निगरानी को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने यूपी इंटिग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) विकसित किया है। जिले के सभी स्कूलों को अपने वाहनों की जानकारी पोर्टल पर डालनी होगी। बुधवार को हुई ऑनलाइन बैठक के माध्यम से सभी स्कूलों को पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। इस संबंध में 31 मार्च को परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। एआरटीओ प्रवर्तन अमित राजन ने सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को बताया कि वह पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाकर वाहनों का पूरा विवरण दर्ज करें। इसके साथ ही एक शपथपत्र भी अपलोड करना होगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दी गई जानकारी पूर्ण और सही है। एआरटीओ प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि पोर्टल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.