लखनऊ, मार्च 12 -- नशा मुक्ति अभियान के तहत अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण एल.वेकटेश्वर लू की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट व तंबाकू उत्पाद की बिक्री न हो उसे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका कड़ाई से पालन किया जाए और अभियान चलाया जाए।बापू भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के प्रति व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम और विविध गतिविधियों का प्रभावी ढंग से संचालन किया जाए। नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत गठित समितियों के प्रभावी क्रियान्वयन, मार्गदर्शन एवं समुचित पर्यवेक्षण पर विशेष बल दिया जाए। राज्य में चिह्नित संवेदनशील जनपदों में नशा मुक्ति अभियानों की प्रभावी रूपरेखा तैयार कर उनका समुचित क्रियान्वयन किया जाए। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.