स्कूलों के स्टेडियमों को सक्रिय करने की कवायद शुरू
नवादा, अक्टूबर 4 -- जिले के सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत बनाए गए आउटडोर स्टेडियम अब खेल गतिविधियों के लिए सक्रिय किए जाएंगे। लंबे समय से स्कूलों में तैयार इन खेल सुविधाओं को उपयोग में लाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों में बने आउटडोर स्टेडियमों की जानकारी मांगी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को संबंधित जानकारी 72 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद स्टेडियमों के उपयोग और खेल गतिविधियों के संचालन को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नितिन कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश में सरकारी स्कूलों में निर्मित आउटडोर स्टेडियमों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। विभाग स्तर पर यह जानकारी जुटाने का उद्देश्य स्कूलों में उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.