स्कूलों के समीप तंबाकू बेचने वालों पर कसा शिकंजा
मैनपुरी, जून 19 -- मैनपुरी, नशा मुक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग ने नगर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान समन शुल्क वसूला गया और नोटस दिए गए। कार्रवाई शुक्रवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा व सीएमओ डा. आरसी गुप्ता के संयुक्त निर्देशन में की गई। टीम ने शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के अंदर सिगरेट व तंबाकू बेचने वालों पर शिकंजा कसा। शुक्रवार को प्रभारी जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह व एएचटी थाना की थानाध्यक्ष सरोजनी ने शिक्षण संस्थानों के समीप 7 दुकानों से समनशुल्क वसूला और 2 दुकानदारों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने की संस्तुति की। टीम ने शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कालेज, शाह महमूद इंटर कॉलेज के समीप दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 7 दुकानों से 910 रुपये का समनशुल्क वसूला और दो दुकानदारों को नोटिस जारी किए। सभी दुकानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.