पाकुड़, अप्रैल 21 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का आदेश दिया गया है। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर- सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से कक्षा आठ तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक एवं वर्ग 09 से वर्ग 12 तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 12 बजे मध्याह्न तक संचालित करने का निदेश दिया गया है। साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को शेष समय दोपहर एक बजे तक गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू क...