कटिहार, अगस्त 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता को लेकर शिक्षा विभाग ने निगरानी और सख्त कर दी है। अब विद्यालयों में भोजन तैयार करने से पहले चावल, दाल, तेल, मसाले, सोयाबीन, चना और सब्जियों समेत सभी खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की अनिवार्य रूप से जांच करनी होगी। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि एक्सपायरी अवधि वाली किसी भी खाद्य सामग्री का उपयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करना होगा, ताकि नमी, कीड़े या अन्य कारणों से भोजन की गुणवत्ता प्रभावित न हो। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों और अनुदानित मदरसों को निर्देश दिया है कि मध्याह्न भोजन के संचालन में गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी मानक...