कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूलों के बाहर सड़क किनारे पार्किंग को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों में संचालित बसों, अन्य वाहनों तथा अभिभावकों के निजी वाहनों की पार्किंग विद्यालय के सामने सड़क पर नहीं की जाएगी। विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर कर्मचारियों की तैनाती रहे। एक अप्रैल से 81 स्कूलों की नई समय-सारिणी जारी की जाएगी। जिससे जाम एवं अव्यवस्थाओं से मुक्ति दिलाई जा सके। ये निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को जनपदस्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इसमें शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रमुख मार्गों पर स्थित विद्यालयों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिशासी अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.