रांची, फरवरी 26 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर की गई बैठक में स्कूलों के 100 मीटर के आसपास दुकानें नहीं लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन, उनके इस निर्देश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। गुरुवार को शहर के कई इलाकों में निजी व सरकारी स्कूलों के आसपास पूर्व की तरह ही दुकानों का संचालन होता दिखा। हालांकि, प्रशासक ने व्यवसायिक क्षेत्रों में दो बार झाड़ू और तीन बार कूड़ा उठाव निर्देश दिए थे। इसके बाद गुरुवार को शहर के मेन रोड, लालपुर व कोकर आदि क्षेत्रों में निगम के सफाईकर्मी सफाई कार्य में जुटे दिखे। प्रतिष्ठान संचालकों ने बताया कि कूड़े का उठाव नियमित तौर पर हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.