रामनगर, अप्रैल 16 -- रामनगर। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन रामनगर के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत की अगुवाई में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन रामनगर ने एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। बताया कि रामनगर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने वर्तमान समय में रामनगर क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर डीजल न होने के कारण विद्यालयों के परिवहन संचालन पर इसका असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की बसें छात्रों को उनके घरों से विद्यालय तक सुरक्षित लाने-ले जाने का प्रमुख माध्यम हैं। डीजल की कमी के चलते इन बसों का संचालन बाधित हो रहा है, जिससे न केवल विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है, बल्कि शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों के समय पर विद्यालय पहुंचने में भी कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। यह भी पढ़ें- रामनगर में पेट्रोल डीजल का संकट जारी यदि यह स्थिति आने वाले दिनों मे...