स्कूलों के पास शराब की दुकान खोलने को लेकर प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- संजयनगर बाईपास रोड स्थित सैनिक कालोनी और मेगा सिटी के लोगों ने सोमवार को शराब व मांस की दुकान के विरोध किया। साथ ही प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपा। लोगों का कहना है कि दुकान स्कूलों और मंदिर के बेहद करीब खोली जा रही है, जिससे स्कूली बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा व सामाजिक माहौल प्रभावित होगा। लोगों ने कहा कि कॉलोनियों के शांत वातावरण में शराब की दुकान खुलने से अशांति फैलने की आशंका है। उन्होंने जनहित और न्यायालय के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए दुकान की अनुमति निरस्त करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.