कटिहार, मार्च 20 -- समेली,एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख अनुकंपा कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित किया गया। बैठक का सफल संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सत्येंद्र सिंह ने किया। पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, बाल विकास परियोजना, राजस्व, मनरेगा, आपूर्ति, पंचायती राज, सहकारिता सहित 11 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सबसे अधिक चिंता स्कूलों के आसपास बिगड़ते माहौल को लेकर जताई गई। समिति सदस्यों ने कहा कि कई इंटरमीडिएट व हाई स्कूलों के पास असामाजिक तत्वों, नशेड़ियों और शराबियों का जमावड़ा लग रहा है। जिससे किसी भी समय गंभीर घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर प्रशासन से गश्ती बढ़ाने, नियमित जांच और संदिग्ध युवकों से पूछताछ करने की मांग की गई। ...